आफताब फारुकी
इलाहाबाद। नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के राधानगर मोहल्ले में गुरूवार की रात सीडीए पेंशन के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
धूमनगंज के राधानगर निवासी आलोक कुमार 26 वर्ष पुत्र अशोक सोनी तीन भाई दो बहनों में दूसरे नम्बर का था। बताया जा रहा है कि एसएससी की परीक्षा पास करने के बाद पांच माह पूर्व वह सीडीए पेंशन में नौकरी पाया। गुरूवार की रात कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर घर के अन्दर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग आशंका होेने पर उसके कमरे में देखा तो वह फांसी के फन्दे पर लटकता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। लेकिन उसने आत्महत्या क्यों किया, इस सवाल का जबाब देने परिवार के लोग बचते रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…