कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि महानिदेशालय, परिवार कल्याण उ0प्र0 के आदेश के क्रम में जनपद इलाहाबाद में 05 सितम्बर 2018 से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में नयी वैक्सीन रोटा वायरस वैक्सीन का शुभारम्भ किया जा रहा है। यह वैक्सीन जनपद के 20 ग्रामीण ब्लाकों, 23 न्यू अर्बन पी0एच0सी0, कमला नेहरू चिकित्सालय, रेलवे चिकित्सालय, स्टेशन हेल्थ संस्था, भारतीय सेना, सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में प्रत्येक टीकाकरण सत्रों में प्रारम्भ की जा रही है।
यह वैक्सीन 01 वर्ष तक के बच्चों को दी जायेगी, यह मुंह में पीलाने वाली वैक्सीन है, जो कि 6वें, 10वें, 14वें सप्ताह में दी जायेगी। यह वैक्सीन 01 वर्ष तक के बच्चों में गम्भीर रोटा वायरस, डायरिया को रोकने में कारगर सिद्ध होगी, जिससे गम्भीर डायरिया से पीड़ित बच्चों की प्राण रक्षा की जा सकेंगी। जनपद में रोटा वायरस वैक्सीन का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी, डाॅ0(मेजर) जी0एस0 वाजपेयी द्वारा दिनांक 05 सितम्बर 2018 को जिला महिला चिकित्सालय में प्रातः 11ः00 बजे किया जा रहा है। समस्त नागरिकों से अपील है कि इस वैक्सीन का पूरा उपयोग करें तथा अपने 01 वर्ष के बच्चों को निकट के टीकाकरण सत्रों पर लाकर इस वैक्सीन की खुराक पीलाये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…