कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद। झूंसी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पास गत दिनों अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक अधेड़ की उपचार के दौरान नगर के एक निजी अस्पताल मे मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के बारा उमरी गांव निवासी मान सिंह 47 पुत्र स्वर्गीय देव शरण यादव नौ सितम्बर को अपने एक रिश्तेदार रामनरेश यादव के साथ बाइक से रिश्तेदार की अन्तिम संस्कार में शामिल होने झूंसी घाट जा रहे थे। जैसे ही झूंसी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से राम नरेश यादव की मौके पर ही मौत हो गयी थी और मान सिंह घायल हो गये थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि एक पुत्र, तीन पुत्री है। मृतक शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…