तारिक खान
इलाहाबाद. रौशनबाग़ स्थित इमामबाड़ा मुस्तफा हुसैन से छठवीं मुहर्रम का एतिहासिक अलम जुलूस पुरी अक़िदत व एहतेराम के साथ निकाला गया। पूर्व डिप्टी चीफ वार्डेन नासिर ज़ैदी ,खुशनूद रिज़वी,सै०मो०अस्करी की देखरेख मे निकले मातमी जुलूस मे इमामबाड़े पर मजलिस भी हुई जिसे मौलाना रज़ा अब्बास ने खिताब करते हुए करबला के शहीदों का ज़िक्र भी किया। अनजुमन मुहाफिज़े अज़ा क़दीम के नौहा ख्वान ग़ुलाम अब्बास नक़वी व अन्य लोगों ने नौहा और मातम की सदाओं के साथ जुलूस को बख्शी बाज़ार के रास्ते क़ाज़ीगंज स्थित फुटा दायरा इमामबाड़े पर देर रात पहोंच कर सम्पन्न कराया।जुलूस मे दो तीस फिट उँचे विशाल अलम के साथ हज़रत अली असग़र का झूला व हज़रत इमाम हुसैन के नौजवान फरज़न्द हज़रत अली अकबर का ताबूत भी ज़ियारत को शामिल था जिस पर जुलूस के मार्ग पर उपस्थित शैदाई व अक़िदतमन्द फूल माला चढ़ा कर मन्नत व मुरादें मांगते रहे। जुलूस मे आसिफ रिज़वी,शादाब ज़मन,अली रिज़वी,साक़िब रिज़वी,सादिक़ आमिर सहित हज़ारों की संख्या मे अक़िदतमन
द मौजूद थे।
दुलदुल जुलूस आज(18/9/18)
सात मोहर्रम पर पान दरीबा स्थित इमामबाड़ा सफदर अली बेग से उठने वाला क़दीमी दुलदुल जुलूस 18सितम्बर मंगलवार को प्राताः 5 बजे एतिहासिक इमामबाड़े के पाँचवीं पीढी के सदस्य मिर्जा इक़बाल हुसैन व बाबर भाई की क़यादत मे निकाला जाएगा जो शहर के अलग अलग मुहल्लों मे गश्त करते हुए 24 घण्टे का सफर तैय कर दूसरे दिन प्रातः 5 बजे इसी इमामबाड़े पर पहोंच कर सम्पन्न होगा।अन्जुमन के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने बताया की दुलदुल शहर के सभी तय शुदा घरों व इमामबाड़ों मे जाएगा जहां लोग दुलदुल घोड़े का इस्तेक़बाल दूध जलेबी व भीगी चने की दाल से करेंगे वहीं सूती ,रेशमी व फूलों की चादर चढ़ा कर मन्नत व मुरादें मांगी जाएंगी।दुलदुल जुलूस के साथ रानी मण्डी से मातमी दस्ते व अन्जुमनें नौहा और मातम के साथ ज़न्जीरो का मातम करते हुए जुलूस लेकर कोतवाली ,लोकनाथ चौराहा,बहादूर गंज होते हुए इलाहाबाद डिग्री कालेज के पास इमामबाड़ा वज़ीर हसन पहोंचेंगी जहां मातम का दौर खत्म कर सिर्फ दुलदुल को लेकर कारवाँ आगे अपनी मन्ज़िल को रवाना होगा….
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…