Categories: Crime

बिन बुलाये मेहमानों ने फोड़ा बम, तीन घायल

तारिक़ खान

इलाहाबाद. नैनी के चकदाउद नगर मोहल्ले में बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जन्मदिन समारोह में बिन बुलाए मेहमान के रूप में पहुंचे एक बदमाश और उसके साथियों ने हास्टल के छात्रों से विवाद होने पर बम विस्फोट किया। जिससे तीन छात्र घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जाती है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात तक घटना को लेकर घायलों के परिजन की तरफ से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts