यशपाल सिंह
आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र से शादी का झांसा देकर एक युवती का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद उसे दिल्ली में ले जाकर दुराचार किया गया। इसके बाद आरोपित द्वारा गांव लाकर पीड़िता को छोड़ दिया गया। इस मामले में पीड़ित युवती ने सरायमीर थाना में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सरायमीर क्षेत्र की निवासी 21 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसका ननिहाल जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में है। ननिहाल के गांव का ही युवक रवींद्र उर्फ डबलू पुत्र जियालाल ने उसे क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव स्थित मंदिर में शादी का झांसा देकर साथ ले गया। बाद में उसका अपहरण कर लिया और उसे लेकर दिल्ली चला गया। दिल्ली ले जाने के बाद आरोपित ने उसके साथ दुराचार किया। कुछ दिन पूर्व दिल्ली से लाकर गांव में मारपीट कर छोड़ दिया। पीड़ित युवती घर पर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिवार के संग वह प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सरायमीर थाने पर पहुंची। सरायमीर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह का कहना है कि पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपित रवींद्र के अलावा उसके भाई परमेंद्र उर्फ डबलू व पिता जियालाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवती को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…