यशपाल सिंह
आजमगढ़ : किसी बात से क्षुब्ध होकर घर से भागी एक किशोरी को रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय गृह से बरामद किया। पुलिस ने किशोरी को आशा ज्योति केंद्र के माध्यम से परिजनों को सुपुर्द कराया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र निवासी की 16 वर्षीय पुत्री किसी बात से क्षुब्ध होकर रविवार की भोर में घर से भाग निकली। सुबह होने पर जब परिजनों ने उसे गायब देखा तो परेशान हो गए। हर तरफ परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उधर, किशोरी नंगे पांव आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म पर अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे आरपीएफ थाना प्रभारी राशिद बेग मिर्जा ने प्रतीक्षालय में बैठी किशोरी को नंगे पांव देखा तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने किशोरी से पूछताछ की तो वह कुछ जवाब नहीं दे सकी।
इसके बाद किशोरी को उन्होंने अपने साथ लेकर आरपीएफ थाने ले आए और इसकी सूचना आशा ज्योति केंद्र की सदस्य रंजना मिश्रा को दी। सूचना मिलते ही रंजना मिश्रा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी व महिला कांस्टेबिल के साथ आरपीएफ थाने पहुंची। उन्होंने किशोरी से पूछताछ की। फिर इसकी सूचना किशोरी के परिजनों को दी। सभी कागजी कार्रवाई करने के बाद किशोरी को परिजनों के हवाले सुपुर्द किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…