यशपाल सिंह
आजमगढ़ : शहर कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन में बुधवार की रात को चोर टायर की दुकान का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख कीमत के टायर उठा ले गए। चोरी की दूसरी घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगावां गांव के मोड़ के पास बुधवार की रात हुई। चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत एक लाख रुपये के कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित दोनों दुकानदारों ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में तहरीर दे दी है।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी विवेक अग्रवाल की इसी मोहल्ला के रोडवेज मार्ग पर टायर की दुकान है। बुधवार की रात वह दुकान बंदकर घर चले गए। रात को चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर ने दुकान में रखे छोटे-बड़े वाहनों के पचास टायर उठा ले गए। घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह हुई। पासपड़ोस के लोगों ने फोन कर दुकान मालिक को घटना से अवगत कराया। खबर पाकर दुकान मालिक के साथ शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस लौट गई। पीड़ित दुकानदार ने चोरी हुए टायरों की कीमत तीन लाख से ऊपर का होना बताया है। उन्होंने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दे दी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…