Categories: AzamgarhUP

वह जन्म से था गुगा और बहरा, नहीं सुन सका आवाज़ देकर आती अपनी मौत की आहट

यशपाल सिंह 

आजमगढ़. मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर को गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से कट जाने से 22 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत हो गई। मृत युवक इसी गांव का निवासी था। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रानीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय रतन यादव पुत्र मूलचंद यादव जन्म से ही गूंगा व बहरा था। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर को लगभग पौने बारह बजे गांव के समीप स्थित रेलवे लाइन के पटरी के रास्ता से होकर वह कहीं जा रहा था। उसी दौरान गोदान एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। मूक-बधिर होने के चलते उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पाकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत युवक दो भाई व दो बहन में सबसे बड़ा था। परिजनों के चीख-पुकार से गांव में कोहराम मचा

pnn24.in

Recent Posts