Categories: AzamgarhCrime

चोरी की बढती घटनाओ ने उड़ा रखा है इस क्षेत्र के लोगो की नींद

यशपाल सिंह

आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार व मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटाई गांव में चोर दो घरों में नकब लगाकर अंदर घुस गए। घर में रखा नकदी समेत लाखों की कीमत के सामान उठा ले गए। पीड़ित गृह स्वामियों ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में तहरीर दी है।

शाहगढ़ बाजार निवासी अशोक चौहान पुत्र दुर्गा प्रसाद चौहान सपरिवार घर पर रहते हैं। उनके दोनों बेटे अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। मंगलवार की रात बुजुर्ग दंपती घर में सो रहे थे। रात को मकान के पूर्वी तरफ स्थित खिड़की तोड़कर चोर कमरे में घुसे। कमरे की आलमारी खोलकर उसमें रखे 20 हजार रुपये नकदी के अलावा अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए। सुबह जब बुजुर्ग दंपती सोकर उठे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद लौट गई

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts