यशपाल सिंह
बलिया) : क्षेत्र के भलुही गांव में वर्षों से सरकारी खाद्यान्न की हेराफेरी का खेल बेरोकटोक जारी रहा। यह खेल पुलिस के नाक के नीचे बेखौफ चलता रहा। रविवार को यहां से बरामद 220 बोरी खाद्यान्न बरामद होने से हड़कंप मच गया। वैसे इस खाद्यान के खेल का मुख्य सरगना भलुही गांव का ही राम चन्द्र चौहान जो गांव के दिनेश ¨सह के एक मकान को किराए पर लेकर सरकारी खाद्यान की कालाबाजारी करता रहा है। यह कोटेदारों के माध्यम से खाद्यान्न खरीदकर खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेचता रहा है। यही नहीं जो खाद्यान एफसीआई से ट्रकों के माध्यम से गोदामों पर भेजा जाता है उन ट्रक चालकों की मिलीभगत से भी कम कीमत पर प्रति ट्रक से चार से पांच कुंतल गेहूं चावल उतारा जाता रहा है। यह काम पुलिस की मिलीभगत से किया जाता है और सूत्रों की मानें तो पुलिस इसके एवज में मोटी रकम लेती है।
इस धंधे में लगभग आधा दर्जन लोग शामिल हैं जो खाद्यान्न की चोरी कर गरीबों का निवाला हजम कर रहे हैं तो सरकार को भी चूना लगा रहे हैं। शनिवार की रात किसी ने उच्च अधिकारी को इस खेल की सूचना दी। आधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए सुखपुरा थानाध्यक्ष को वहां जाने का निर्देश दिया। पुलिस जब भलुही गांव पहुंची तो देखा कि पिकअप से सरकारी खाद्यान्न उतारा जा रहा है। पुलिस ने मौके से पिकअप सहित चालक को हिरासत में ले लिया तथा लगभग 15 से 20 बोरी गेहूं भी लोड कर थाने भेजवा दिया। शनिवार की रात से ही खाद्यान्न माफिया व पुलिस के बीच बिचौलियों के माध्यम से खाद्यान्न मफियाओं को बचाने की बातचीत होने लगी। इसके लिए पुलिस मोटी रकम लेकर रात को ही पिकअप सहित चालक को छोड़ दिया। इसके बाद से पुलिस और पूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिलकर खाद्यान्न माफिया को बचाने का खेल खेला जाता रहा। अगली सुबह अधिकारियों के दबाव पर पहुंची टीम ने व्यापक कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में खा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…