Categories: BalliaCrimeUP

2 बोरियों में 125 केन अवैध बियर के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार ।

अंजनी राय

बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में नरही पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक नरही द्वारा मुखबिरी सूचना पर भरौली चौराहे के बियर की दुकान के निकट से दो व्यक्ति 1-राम कुमार 2- रोशन कुमार को एक आटो रिक्शा (बिना नंबर प्लेट) से 02 बोरियों में 125 केन अवैध बियर के साथ गिरफ्तार किया गया जो अवैध बियर लेकर बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थें । इस सम्बन्ध में थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- राम कुमार बारी पुत्र राजकुमार बारी निवासी सोहनपट्टी थाना मण्डल टाउन बक्सर बिहार
2- रोशन कुमार गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी जमुनापुर थाना मालसलामी पटना बिहार
बरामदगी-
1-02 बोरियों में 125 केन अवैध बियर
2- 01 आटो रिक्शा (बिना नंबर प्लेट)
बरामदगी करने वाली टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक नरही मय हमराही गण

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts