अंजनी राय
बलिया : विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। यह 31 अक्टूबर तक चलेगा। आज 9 सितंबर को विशेष अभियान सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा। इस विशेष अभियान के दिन यानि आज 9 सितम्बर को प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह पोलिंग स्टेशनों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
अपरजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को अपना बूथ लेविल एजेंट (बीएलए) बनाने का आह्वान किया है, जो बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ मिलकर शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार कराने में सहयोग करेंगे। उन्होंने सभी बीएलओ को अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहने को निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर, सेक्टर अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भी लगातार भ्रमण कर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है। चेतावनी दी है कि अनुपस्थित रहने की दशा में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने जनपद के लोगों से अपील की है कि पात्र मतदाता का नाम अगर निर्वाचक नामावली से छूट गया हो, वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…