Categories: Religion

महावीरी झंडा जुलूस – हर जगह पर पुलिस प्रशासन की नजर में थे लोग

उमेश गुप्ता.

बिल्थरा रोड (बलिया) के ऐतिहासिक महाबीरी झंडा शोभा जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था रखने लिए पुलिस काफी सतर्क दिखी दिया नगर में किसी भी हालत से निपटने के लिए 10 थानों के 100 से अधिक एसआई, 35 हेड कांस्टेबल, 100 से अधिक कांस्टेबल के साथ ही 10 महिला आरक्षी एस ओ समेत दो प्लाटून पीएससी, एकज फायर बिग्रेड, चार यातायात पुलिस तथा दो क्यूआरटी टीम को लगाया गया था। एसडीएम राधे श्याम पाठक, सीओ रसड़ा के पी सिंह व थानाध्यक्ष उभांव राजेश कुमार सिंह सुबह से ही स्थिति का जायजा लेते नजर आ रहे थे। देर शाम जुलूस के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

pnn24.in

Recent Posts