अंजनी राय
बलिया. रेवती थाना अंतर्गत गोपालनगर गांव के पास ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 4 बजे बाढ़ राहत सामग्री को चोरी से बेचने जा रही पिकप वैन और उसके ड्राइवर को पकड़ा। तहसीलदार गुलाब चंद्र ने बताया शासन द्वारा राहत सामग्री प्रधान प्रदीप यादव और लेखपाल राधेश्याम के जरिए गोपालनगर गांव में अन्य स्थानों पर बंटना था। जिसे चोरी से दोनों बैरिया बाज़ार के रानी गंज में बिकवाने के लिए भेज दिए। बिकने जा रही बाढ़ राहत सामग्री करीब एक लाख रूपए की थी। प्रधान, लेखपाल, ड्राइवर समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
टावरकर्मी भिर्गुनाथ यादव ने बताया कि सुबह बाथरूम के लिए निकला था। सड़क किनारे खड़े होकर घर जाने के लिए पिकप को हाथ दिया। तभी ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड इतनी बढ़ा दी कि मानो मुझे रौंद देगा। मैंने पिकप का चीखते चिल्लाते पीछा शुरू किया। अन्य कर्मी और ग्रामीण आवाज सुनकर आ गए और ड्राइवर पकड़ा गया।
मौके पर पहुंचे विधायक और आलाधिकारी: विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ राहत सामग्री की चोरी की सूचना मुझे भी कई दिनों से मिल रही थी। ग्रामीणों से मैंने कहा था आप पकड़ों मैं कार्यवाई करवाऊंगा। पिकप में आटा, चावल, दाल, रिफाइंड, चना, बिस्कुट, ब्रेड, मसाला समेत कई चीजे मौजूद थी।
प्रधान के घर से उठाया था सामान:
पकड़ा गए ड्राइवर बिजेंद्र यादव ने बताया प्रधान के घर से गाड़ी में पूरा सामान उठाया था और उन लोगो के कहने के अनुसार बाज़ार ले जा रहा था। उन लोगो का कहना था कि हजारो पैकेट में कुछ गायब हो जाएगा तो किसी को क्या पता चलेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…