Categories: Crime

नरही कांड : 5 अक्टूबर तक दे सकते हैं साक्ष्य या बयान

अंजनी राय

बलिया: दो वर्ष पहले नरही थाने पर हुई घटना की मजिस्ट्रियल जांच मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा की जा रही है। अभी हाल ही में आए मुख्य राजस्व अधिकारी प्रवरशील बरनवाल ने सूचित किया है कि इस घटना के संबंध में अगर किसी को कोई साक्ष्य या बयान देना है तो 5 अक्टूबर तक किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट स्थित सीआरओ ऑफिस में उपस्थित होकर दे सकता है।

उन्होंने बताया कि इसके पहले भी घटना के संबंध में साक्ष्य या बयान देने के दो मौके दिए गए थे, लेकिन कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ। इस कारण अभी तक साक्ष्य पूरी होने की कार्यवाही नहीं हो पाई है। बताया कि एक और मौका दिया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्यवाही कर दी जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts