उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया) : बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि शासन के किसी भी लाभकारी योजनाओं में सुविधा शुल्क की भ्रष्ट परंपरा कतई बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। वे बुधवार को नगरा ब्लाक जमुआंव गांव में पंचायत भवन पर आयोजित जनचैपाल में बोल रहे थे। जनचैपाल में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक के सुविधा शुल्क के खेल की जानकारी मिलने के बाद विधायक कन्नौजिया ने इसे गंभीरता से लिया और मामले से सीधे मुख्यमंत्री समेत जिला प्रभारी मंत्री व डीएम को अवगत कराने का भरोसा दिलाया।
जबकि रामरीख ने गांव के नाला की सफाई की आवाज उठाई। पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव ने दोहरीघाट तुर्तीपार सहायक परियोजना से जोड़कर तिरनई सिवान तक नई माइनर की मांग की। इसके बाद विधायक ने इसी ब्लाक के पड़री गांव में भी जनचैपाल लगाया। जहां ग्रामीणों द्वारा राशन वितरण में अनियमितता से लेकर तमाम योजनाओं में विभागीय मनमानी का अरोप लगाया। इस दौरान नगरा बीडीओ रामाशीष, दयाशंकर राय, एडीओ पंचायत रमेश प्रसाद, सचिव नागेंद्र यादव, प्रधान लछन राम, पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव, हसरत, असगर, इजहार, रविंद्र प्रसाद, जयराम, शिवलोचन, बृजेश यादव, अखिलेश, रमेश यादव, तेजन यादव, अमरनाथ, जितेंद्र, रामरीख यादव, श्रवण यादव, भगनी जहां के अलावा भाजपा नेता महावीर यादव, पप्पू यादव, विपिन मिश्र आदि मौजूद रहे।
जनचैपाल में प्रधान के खिलाफ शिकायत पर हंगामा, विधायक ने सुलझाया
– जमुआंव गांव में हुए जनचैपाल के दौरान शौचालय के लिए धनउगाही संबंधित आरोप पर प्रधान लछन राम भड़क गए और शिकायतकर्ता से उलझ गए। जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही मामले में विधायक धनंजय कन्नौजिया ने हस्तक्षेप करते हुए शिकायतकर्ता को किसी तरह के दबावमुक्त रहने के लिए आश्वस्त किया और प्रधान को उनके रवैये पर कड़ी फटकार लगाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…