अंजनी राय
बलिया: जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और विधायक बने सुरेंद्र सिंह के बीच चली आ रही रार आखिरकार मारपीट में बदल गई. बैठक के बीच जिलाधिकारी के सामने विधायक ने डीआईओएस की पिटाई कर दी. दरअसल, शनिवार सांसद भरत सिंह द्वारा सभी अधिकारियों की बुलाई गई थी. बैठक में सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे. समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक और जिले के आला अधिकारियों के सामने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे समर्थकों के साथ विद्यालय निरीक्षक पर टूट पड़े.
बैठक में भगदड़ मच गई. जिलाधिकारी सहित सभी आला अधिकारी बैठक छोड़कर भागे. हालांकि बाद में जिलाधिकारी आगे आकर डीआईओएस को बचाया और अपने साथ लेकर चले गए. पिछले दिनों शिक्षक संगठनों के समर्थन में बीजेपी विधायक और जिला विद्यालय निरीक्षक के बीच तनातनी देखी गई थी. इतना ही नहीं डीआईओएस से मिलने के लिए विधायक उनके दफ्तर में घंटों में बैठे रहे और हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…