अंजनी राय
बलिया : दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हॉल में प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हिंदी सप्ताहिक गोष्ठी का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायिक अधिकारियों ने दीप जलाकर किया।
प्रभारी सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने कहा कि जिस तरीके से हमारे शरीर में आंख एक महत्वपूर्ण अंग है, उसी प्रकार हिंदी भी हमारे सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। धीरे-धीरे न्यायालयों में भी अधिकतर आदेश हिंदी में होने लगे हैं। प्रयास रहता है कि अधिकांश कार्य हिंदी में ही हो। साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने हिंदी के विकास के लिए विशेष रूप से युवाओं को आगे आकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने की जरूरत बताई। न्यायाधीश परिवार न्यायालय आलोक पराशर, चंद्रभानु सिंह, राकेश कुमार (नोडल अधिकारी) के अलावा एडवोकेट देवेंद्र कुमार दूबे, प्रदीप सिंह कौशिक, ममता तिवारी ने हिंदी के विकास पर अपने सुझाव दिए।
कार्यक्रम में न्यायाधीश बी के लाल रणविजय सिंह अमित मालवीय दयाराम सीजेएम आजाद एसीजेएम प्रथम रमेश कुशवाहा के अलावा यशपाल जी, अनुज ठाकुर, विमलेश सरोज, विजयभान, मृत्युंजय कुमार, अविनाश मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन एडवोकेट अशोक कुमार ओझा ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…