अंजनी राय
बलिया : पीएम मोदी का स्वच्छता अभियान की अलख धीरे-धीरे सभी विभागों तक पहुँचने लगी है। रविवार को प्रमुख अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर स्वच्छता दिवस मनाया गया। इसके तहत सहायक अभियंता आरए पाण्डेय के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यालय परिसर, निरीक्षण भवन, स्टोर आदि में झाडू लगाकर वृहद साफ- सफाई किया।
ऐसे में हमारी प्रगति रुक जाती है। सहायक अभियंता एके चतुर्वेदी नेे कहा कि आजकल की आधुनिक जीवनशैली के चलते तमाम बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में हमें और सजग रहते हुए अपने आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए, ताकि हम अपने आप को स्वस्थ रख सकें। देश के प्रधानमंत्री भी स्वच्छता के लिए झाडू लगा रहे है जिससे आम लोगों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता पैदा हो रही है। हम सबको प्रतिदिन सुबह आधे घंटे घर के आसपास सफाई करनी चाहिए। सहायक अभियंता ने बताया कि आज से विभाग के अन्तर्गत आने वाले सभी भवनों की रँगाई-पुताई के कार्य की शुरूआत हो गई है। इस अवसर पर सहायक अभियंता एके चतुर्वेदी, कमलेश गुप्ता, रणशेर बहादुर सिंह, जियारत हुसैन, सुभाष राम एंव अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…