प्रदीप दुबे विक्की
भदोही-अमर-कस्बा भदोही के हिंदी दैनिक पत्रकार साजिद अंसारी के चचेरे बडे़ भाई व पीरखानपुर(भदोही) की मस्जिद के इंतजामिया कमेटी के शाह आलम अंसारी निवासी पीरखांपुर की.रविवार को वाराणसी स्थिति एक निजी चिकित्सा केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई।मौत के बाद उनके जनाजे को घर ले आया गया। उनके निधन की खबर लगते ही घर पर आने जाने वालों का तांता लग गया ।सोमवार को जोहर की नमाज के बाद लगभग 2:00 बजे उनके मिट्टी को पीर खानपुर स्थित कब्रिस्तान में लोगों ने नम आंखों के बीच सुपुर्द ए खाक किया।
बता दें कि इन दिनों उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी। वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था ,और रविवार के दिन अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली ।उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों सहित आसपास के लोगों में गम का माहौल व्याप्त हो गया। उनके जनाजे में शामिल होने के लिए नगर के उलेमा, बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक ,पत्रकार बंधुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…