प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही) जिला अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार सोमवार को श्रम विभाग द्वारा विकासखंड ज्ञानपुर के प्रांगण में श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, योजनाओं के लाभ आदि सहित प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की गई ।तथा लगभग 35 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी खंड विकास अधिकारी शिव कुमार द्विवेदी ने कहा कि श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर 17 योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए ।ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि निर्माण श्रमिकों के पंजीयन फार्म को नियमानुसार सत्यापित करें। इस क्रम में रमाशंकर मिश्र एडीओ पंचायत ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।उन्होंने भी योजना का लाभ लेने पर अधिक बल दिया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामनिवास ने भी विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर सत्येंद्रनाथ दुबे, विपिन मिश्रा, बिरेंद्र प्रसाद यादव, रामविलास सहित काफी संख्या में प्रधानगण व सेक्रेटरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत सरोज ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…