साकिब अहमद-
सिवान बिहार. बिहार स्टेट यूनियन ऑल इंडिया मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सिवान जिला इकाई के सचिव अजयकांत यादव के नेतृत्व में जिले के सभी लैब टेक्नोलॉजिस्ट ने अपने कामों को ठप करते हुए हड़ताल कर दी. जिससे सैंपल कलेक्शन का काम पूरी तरह से ठप हो गया साथ में ब्लड बैंक इमरजेंसी सेवा भी पूरी तरह से बाधित हुई. हड़ताल पर गए लैब टेक्नोलॉजिस्ट का कहना है कि हम तब तक अपने काम पर नहीं लौटेंगे जब तक बिहार सरकार द्वारा अपनी तरफ से लैब तकनीशियनो के लिए काउंसिल का गठन नहीं कर दिया जाता है.
हड़ताल का नेतृत्व सिवान जिला सचिव अजयकांत यादव के साथ मईन जी, सत्यदेव सिंह, पुनीत पांडेय, उमेश वर्मा, नजरे इमाम, पवन मिश्रा सहित पूरे जिले के लैब टेक्नोलॉजिस्ट शामिल हुए
जानिए क्या है मामला
कुछ दिन पहले बिहार सरकार ने पूरे राज्य में चल रहे गैर-सरकारी जाँच घरों को अवैध घोषित कर उनपर कार्यवाई करने का आदेश दिया था. ऐसा इसलिए हुआ है कि जाँच घरों को मान्यता देने वाली कौंसिल का गठन सरकार के द्वारा नहीं हुआ है जिससे लैब तकनीशियन लैब का लाइसेंस नहीं ले पाते है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…