साकिब हुसैन
बिहार. सीवान जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां राजद नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। राजद नेता का नाम राजेश यादव बताया जा रहा है। जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी राजेश यादव सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का काफी करीबी है। घटना के पीछे शहाबुद्दीन के विरोधियों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज अहले सुबह राजेश पर बाइक सवार कुछ अज्ञात अपराधियों ने ताबड़-तोड़ गोलियां चलाई। हालांकि इस घटना में वह बाल-बाल बच गया है। दिन-दहाड़े हुई इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के तीन खोखे और दो जिंदा गोली मिले है। पुलिस बदमाशो के धर-पकड़ के लिए इलाके में छापेमारी शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि राजेश को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उसे जेल में बंद सीवान के ही एक अन्य बाहुबली रईस खान से जान से मारने की धमकी दी गई थी। बता दें कि शहाबुद्दीन और रईश खान के बीच पुरानी अदावत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…