जितेद दिवेदी
चित्रकूट।गंगा कावेरी एक्सप्रेस नंबर 12669 रविवार की शाम को चेन्नई से पटना (विहार) जा रही थी। ट्रेन ने मानिकपुर जंक्शन से रात एक बजकर 5 मिनट में इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ही पनहाई रेलवे स्टेशन को पार करते ही करीब दो किमी. की दूरी पर आउटर में एक बजकर 27 मिनट में ड़कैतों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रूकते ही ड़कैतों ने असलहे, चाकू व छूरा लहराते हुए बोगियों में लूटपाट शुरू कर दी। करीब डेढ़ दर्जन बदमाशों ने ट्रेन की एस 3 से लेकर एस 9 तक की बोगियों में लूटपाट किया। यह सभी बोगियां आरक्षित वाली है। ट्रेन के गार्ड ने कई बार उतरकर चेन पुलिंग को सही किया और ट्रेन को आगे बढ़ाने की कोशिश की।
अब सवाल ये उठता है की जब लगभग एक घंटे 46 मिनट तक डकैतों ने ट्रेन रोक कर इस घटना को अंजाम दिया तब ट्रेन में तैनात सुरक्षा कर्मी कहाँ थे..?
या फिर इस ट्रेन में कोई सुरक्षा कर्मी तैनात ही नही था..?
आखिर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इतनी लापरवाही क्यूँ..?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…