Categories: Crime

खेत की पैमाईश को लेकर उपजे विवाद में माँ बेटे को किया मारपीट कर घायल, मुकदमा दर्ज

संजय ठाकुर

मऊ : घोसी कोतवाली पुलिस ने वृहस्पतिवार को मानिकपुर हड़ुहुआ निवासिनी कौशल्या देवी पत्नी रामभवन यादव की तहरीर पर खेत की पैमाइस को लेकर हुए विवाद के चलते स्वम को और पुत्र उमाकांत यादव को मारपीट कर गम्भीररूप से घायल करने के आरोप में गांव के ही राजेन्द्र पुत्र अवध नारायण यादव के साथ 11 के विरुद्ध धारा 308 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया।

दर्ज मुकदमा के अनुसार कौशल्या देवी पत्नी राम भवन यादव मानिकपुर हड़हुआ के खेत की नापी श्रावस्ती मॉडल के तहत हुई।कौशल्या देवी रस्सी से नापी को सीधा कर रही थी।इस बीच पड़ोसी राजेन्द्र यादव,संजय पुत्रगण अवधनारायण, अवधनारायण पुत्र शिवजोर,सन्तोष पुत्र रामअवध,बूटा पत्नी अवध नारायण, राधिका,रीना पुत्रीगण अवधनरायन,संध्या,गीता,किरण,रंजना ने हमलावर होकर मारपीट कर मुझे और मेरे पुत्र उमाकांत यादव को मारपीट कर घायल कर दिया।प्रार्थिनी खेत मे ही बेहोश हो गई।कोतवाली पुलिस ने सभी 11के विरुद्ध धारा 308,147,आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया।
_________

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts