कमलेश कुमार
अदरी,मऊ। इंदारा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध रेलवे ने अभियान चलाया। मजिस्ट्रेट चेकिंग में डेढ़ दर्जन यात्री बिना टिकट पकड़े गए। एक्सप्रेस से लेकर सवारी गाड़ी को रोककर चेकिंग किया गया। बिना टिकट पकड़े गए यात्रियो को मऊ ले जाकर एक दर्जन यात्रियो का तुरन्त टिकट बनवाकर जुर्माना वसूला गया।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अभियान में लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री बिना टिकट पकड़े गए। जिसमें से बाद में लोगों ने मौके पर जुर्माना जमा कर छोड़ दिया। अभियान में बताया जाता है कि आधे दर्जन ट्रेनों में चेकिंग की गई जिसमें 15104 इंटरसिटी एक्स, 15018 दादर एक्स, 55138 बलिया से शाहगंज, 55137 शाहगंज से बलिया सवारी गाड़ी, 55122 वाराणसी से भटनी सवारी गाड़ी, 5008 लखनऊ से वाराणसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को स्टेशन पर रोककर चेकिंग किया गया। चेकिंग टीम में एसीएम वाराणसी की संयुक्त टीम के साथ टीटीई, डीसीआई शरनाम सिंह मीणा, सीटीआई अनूप कुमार, पुखराज मीणा, पीके पवार, राम प्रभाव यादव, संजय आरपीएफ चौकी प्रभारी सुधीर राय, राजेश राय, रामकृपाल यादव व जीआरपी के जवान इस अभियान में शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…