अंजनी राय.
बिजनौर, उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मोहित केमिकल व पेट्रो फैक्ट्री में बुधवार सुबह मिथेन गैस का टैंक फटने से छह मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है, जबकि दो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मजदूरों के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर फैक्ट्री में हंगामा शुरू कर दिया और फैक्ट्री के अधिकारियों को दौड़ा दिया।
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से केमिकल में गैस का टैंक लीक कर रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे मैकेनिक व मजदूर लीकेज रोकने को टैंक में बेल्डिंग कर रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ टैंक फट गया, जिससे टैंक के ऊपर खड़े छह मजदूरों रवि, लोकेंद्र, कमलवीर, विक्रांत, चेतराम निवासी कोतवाली देहात क्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
एसपी उमेश कुमार सिंह ने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जबकि दो खतरे से बाहर हैं। एसपी ने बताया कि मिल में कई खामियां पाई गईं हैं। बॉयलार के बगल में ही मीथेन गैस रखी हुई थी। मिल में और भी कई तरह की अनियमितता पाई गई हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…