Categories: Crime

एक ही रात तीन तीन घरो मे चोरो ने किया हाथ साफ, गांव मे दहशत का माहौल

प्रदीप दुबे विक्की

भदोही। गोपीगंज थाना के धनापुर बडा गांव में बीती रात चोरों ने तीन घरों मे चोरियां की जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक धनापुर निवासी अशोक दुबे, शशिकांत दूबे और फूलचन्द्र मिश्रा के यहा बुधवार की रात चोरो ने छत पर चढकर सटर तोडकर गहना,कपडा और नकद पर हाथ साफ किया। आहट के बाद जागरण होने पर चोर भाग निकले। रात मे हुई चोरी के बाद पीडितों ने पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष गोपीगंज शेषधर पाण्डेय ने सुबह मे आकर मामले की जानकारी ली। धनापुर मे इस तरह की पहली घटना है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts