Categories: Crime

इंदारा बाजार में मोबाइल छिन कर भगा बाइक सवार, लोग दहशत में।

कमलेश कुमार

अदरी(मऊ) कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार मे इन दिनों मोबाइल छिनेती का खेल जोरों से चल रहा है। पुलिस बनी मुख दर्शक।

कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार निवासी विवेक कुमार पुत्र अंजनी कुमार शुक्रवार की देर शाम साइकिल से अपने घर से कुछ सामान लेने बाजार जा रहा था कि एक हाथ मे मोबाइल फोन लिया था। वह जैसे ही दहारी कटरा के पास पहुंचा की एक बाईक पर दो सवार लोगों ने उसके हाथ से मोबाइल छिन कर फरार हो गया। इसके पहले भी कई और मोबाइल छिनेती की घटनाएं हो चुकी है।

इससे कुछ दिन पहले इंदारा (करिमाबाद) निवासी इमरान पुत्र यूसुफ सड़क के किनारे खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था कि एक बाईक पर दो सवार लोगों ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। इंदारा (बिजुलिया) निवासी एक युवक का मोबाइल इसी तरह से चोरों ने छिना था।लगातार हो रही मोबाइल छिनेती से क्षेत्र मे दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बावत विवेक कुमार ने कोपागंज थाने मे तहरीर दे दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts