Categories: Crime

अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी , पहचान की अपील

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी बुधवार सुबह ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के निशांत कॉलोनी में पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जिसकी शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किये ,लेकिन सफलता नही मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

सुबह करीब 10 बजे पुलिस को खाली पड़े प्लाटों से एक करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। जिसकी पुलिस के प्रयास के बाद भी शिनाख्त नही हो पाई है। पुस्ता चौकी प्रभारी हरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक नशे का आदि प्रतीत हो रहा है ,लगता है कि खाली प्लाट में शराब पी रहा था और ज्यादा नशा होने के कारण या ओवर डोज के कारण मौत हो गयी है।उन्होंने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नही है।शव का पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त के लिये 3 दिन तक बॉडी मोर्चरी में रखवा दी गयी है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts