मुकेश यादव,
मऊ. जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के बेलौली चौकी अंतर्गत ग्राम रसूलपुर आदमपुर उर्फ़ रामपुर के ग्राम निवासिनी एक किशोरी के साथ कल देर रात तीन युवको ने घर से लेजाकर अज्ञात स्थान पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने किशोरी को गाव के बाहर छोड़ कर फरार हो गये, घर पहुची किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दिया, जानकारी होने पर ग्रामीणों संग परिजन पहले बेलौली पुलिस चौकी पहुचे जहा चौकी इंचार्ज काफी देर तक पीडिता को बैठा कर रखे रहे मगर कोई कार्यवाही नहीं किया. इससे उत्तेजित ग्रामीण पीडिता को लेकर थाना मधुबन पहुचे जहा थाना प्रभारी से मिलकर लिखित शिकायत दिया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया है.
तीनो आरोपी दुष्कर्म के बाद उसको गाव के बाहर छोड़ कर धमकी देते हुवे फरार हो जाते है. घटना के बाद किसी तरह घर पहुची किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दिया. जानकारी होने के बाद परिजन पीडिता किशोरी को लेकर बेलौली चौकी पहुचे जहा चौकी इंचार्ज ने कार्यवाही से हीलाहवाली करते हुवे कई घंटो तक पीडिता को चौकी पर बैठा कर रखा. इसके बाद भी कोई कार्यवाही नही होने से उत्तेजित परिजन और ग्रामीणों ने थाना मधुबन का सहारा लिया. वहा भी तहरीर देने के बाद भी सुबह दस बजे से समाचार लिखे जाने तक यानी पांच घंटे तक मुकदमा दर्ज होना तो दूर पीडिता को चिकित्सीय सहायता न मिलना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है. पुलिस के कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में तरह तरह के अफवाहों का बाज़ार गर्म है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…