अंजनी राय
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कैनिंग स्ट्रीट स्थित बगरी बाजार में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात में आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि मौक पर दमकल की 30 गाड़ियां मौजूद हैं। फिर भी अब काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फायर ब्रिगेड फिलहाल आग पर काबू पाने की हर कोशिश कर रहा है। कोलकाता के मेयर सोबान चटर्जी ने कहा कि सुबह 2.45 बजे आग लगी। अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है। इमारतों की संख्या ज्यादा होने के कारण हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हम अपनी कोशिश कर रहे हैं।
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण हमें काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम इमारत में घुसने के लिए दरवाजों और छोटी खिड़कियों की ग्रिल काटने के लिए हाइड्रॉलिक सीढ़ी और गैस कटर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…