विकास राय
गाजीपुर जनपद के बाराचंवर क्षेत्र के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में मदर मेरी का जन्मदिन एवम बालिका दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले कार्यक्रम के बारे में शिक्षक सी डी जान के द्वारा परिचय दिया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन व्लू हाउस की सृष्टि सिंह एवं ऋतु चौहान के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी बढाओ पर की गयी प्रस्तुती को उपस्थित लोगों के द्वारा बहुत ही सराहा गया।हार्टमन पुर के छात्राओं द्वारा दहेज पर आधारित बहुत ही मार्मिक गीत अब नाहीं दुल्हा किनाई ये पापा हमके माहूर मंगा द की प्रस्तुती पर उपस्थित सभी लोगों की आंखे नम हो गयी।प्रेम रतन धन पायो पर छात्राओं ने बहुत ही खुबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया।
कोई उनसे जाकर के पूछे जिनके पास बेटी नही है।शिक्षिका इसरत अतिया ने कहा की त्याग सेवा समर्पण एवम ममता की जीती जागती मिशाल है बेटियां ।जब दो दो कुल की लाज को ढोती है बेटियां फिर भी पता नहीं क्यो लोगों को खटकती है बेटियां। इस देश में प्रति वर्ष 29 लाख लडकियों को गर्भ में मार दिया जाता है। विकास के क्रम में भी हम सभी शिक्षित एवं सभ्य जानवर है। लोग लडके को पूंजी समझते है। और बेटी को कर्ज समझते है। प्रकृति का संतुलन है स्त्री पुरूष। बस आप बेटियों को अवसर देकर तो देखिए।सिस्टर अंजना ने हम शिक्षा के द्वारा ही आगे बढ सकती है। सरकार के नियम बनाने से कुछ नहीं होगा अगर समाज की मनोबृत्ती न बदले तो यह सब बेमानी है। हम सभी शोषण के बावजूद भी आगे बढ रही है।आज जरूरत है आत्म निर्भर बनने की।
आपने कहा की हमें देवी नही मानव ही रहने दिया जाये। आपने छात्राओं से साफ साफ शब्दों में कहा की विदेह राज जनक के समान सांसारिक मोह माया आकर्षण जैसे टीबी वगैरह से दूरी बनाकर शिक्षा ग्रहण करो। आपको किसी जंगल में तपस्या करने नहीं जाना है। आपको शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला है। परिवर्तन संसार का नियम है आज परम्परायें बदलने की आवश्यकता है।कार्य क्रम के अंत में सभी छात्राओं एवम उपस्थित लोगों को एक एक पौधा एवम मिष्ठान वितरण किया गया।। इस मौके पर ,प्रभाकर मणि त्रिपाठी,अनिल मिश्रा, दिनेश पाठक, सुशील कुमार, उदय कुमार, अजय कुमार, सत्य प्रकाश अरविन्द भारती, महात्मा प्रसाद, सत्येन्द्र पाण्डेय, राकेश जोसफ, ईशरत अतिया, स्वर्ण लता, सिस्टर हेलेन,शुभ नरायण यादव, राजेश कुशवाहा समेत सभी शिक्षक शिक्षिका एवम छात्राएं उपस्थित रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…