विकास राय
गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत मुहम्मदाबाद शहीद पार्क को हरा भरा करने का अभियान समाजसेवी एवम शिक्षक राजेश राय पिंटू के द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शहीद पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।अब तक इस कार्यक्रम में फादर पी विक्टर प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर.शमीम अहमद चेयरमैन नगरपालिका मुहम्मदाबाद.श्रीकांत यादव अध्यक्ष जन जागृति फाउंडेशन लखनऊ. समेत अन्य लोगों के द्वारा पौधारोपण किया जा चुका है।
आपने एक बृक्ष दस पुत्र समाना का उदाहरण देते हुवे कहा की बृक्ष से परोपकारिता सिखने को मिलती है।एक बृक्ष जीवन भर केवल कुछ न कुछ देने का ही कार्य करता है।आक्सीजन से लेकर पत्ती. छाल.फल.फूल लकडी.छांव सब कुछ तो हमें बृक्षों से ही प्राप्त होता है। इस मौके पर मुहम्मदाबाद कोतवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण आए दिन जन जीवन संकट में चल रहा है। वृक्षारोपण से ही इस विकट समस्या का समाधान किया जा सकता है। जिसे हर व्यक्ति को संकल्पित होकर अपने जीवन में कम से कम अपने हाथ से एक पौधा लगा कर उम्मीद की किरण को जगाते हुए दूसरे को प्रेरित करना चाहिए तब जाकर शुद्ध वातावरण हम सभी को प्राप्त होंगा। फलहारी बाबा एवं कोतवाल मुहम्मदाबाद अभयराज मिश्र ने शहीद पार्क को हरा भरा करने के लिए पार्क में पौधारोपण कराने के लिए राजेश राय पिंटू को शुभकामनाएं दी एवं हौसला बढाया। इस मौके पर राजेश राय पिंटू. गुरूचरण सिंह बग्गा.संजय गिरि.अमित राय.रोशन राय.पवन राय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…