विकास राय
गाजीपुर जनपद के सबसे पिछडे इलाके बाराचंवर ब्लाक में शिक्षा एवम चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए आजादी से पूर्व हार्टमन पुर मिशन की स्थापना की गयी। उस समय 11 फरवरी 1940 को हार्टमन पुर मिशन में भव्य चर्च का निर्माण किया गया। चर्च परिसर में ही 1979 मे दु:ख निवारिका माता मरियम का तीर्थ स्थान बन कर तैयार हुवा। मां मरियम के पवित्र मंदिर के सामने से गुजरने वाले सभी श्रद्धालु का सर स्वतः श्रद्धा से झुक जाता है। प्रत्येक अक्टूबर माह के द्वितीय शनिवार एवम इतवार को माता मरियम को समर्पित मरियालय दिवस का आयोजन यहां पर बहुत ही धूम धाम से होता है। पूरे पूर्वांचल मे यह आयोजन केवल यहीं पर होता है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ 12 अक्टूबर की शाम साढ़े चार बजे वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष डा यूजिन जोसफ के द्वारा ध्वजारोहण कर किया जायेगा। मरियालय दिवस के भव्य कार्यक्रम का समापन वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष डा यूजिन के आशिर्वचन से 14 अक्टूबर को दोपहर मे किया जायेगा। फादर पी विक्टर ने हार्टमन पुर मिशन में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में सभी को पधारने के लिए आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के लिए सिस्टर सुपिरियर हार्टमन पुर चिकित्सालय सिस्टर अभया एवं हास्टल वार्डेन फादर तेन सिंग के देख रेख में तैयारियां अपने चरम पर है।फादर पी विक्टर ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए अनेक कमेटी का गठन किया है। सभी कमेटी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पूरे परिसर में साफ सफाई के लिए श्रमदान किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…