Categories: Crime

गैंगेस्टर के तहत पाबंद हुआ एटीएम लूट कांड का आरोपी

रूपेंद्र भारती

घोसी /मऊ : घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक परमानन्द सिंह ने शनिवार को अमिला थानीदास मोड़ स्थित यूनियन बैंक के एटीएम लूट कांड के मुख्य आरोपी अच्छेलाल वर्मा सहित चार के विरुद्ध गिरोहबंद समाज विरोधी निवारण अधिनियम गैंगेस्टर के तहत पाबंद किया।

थानीदास मोड़ स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को तोड़कर रु5.50लाख चुरा लेने के घटना के प्रकाश में आये आरोपी अच्छे लाल वर्मा पुत्र सुदामा निवासी नरही बलिया,बन्धुलाल राजभर व शिवकुमार राजभर निवासी गण  मेहराव नगरा बलिया व अर्जुन कुमार सिंह निवासी नरही बलिया को पाया कि अच्छेलाल वर्मा और तीनों शातिर किस्म के अपराधी है।गैंग बनाकर घोसी में एटीएम लूटने के साथ मोबाइल टावरों की बैटरी आदि की चोरी करने के साथ इनके विरुद्ध आज़मगढ़ के बिलरियागंज,के साथ मोहम्दाबाद गोहना,कोपागंज आदि थानों में चोरी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।इस को लेकर चारो के विरुद्ध गैंगेस्टर के तहत पाबंद करना जरूरी है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts