अदिल अहमद
दक्षिण कोरिया ने इस देश की यात्रा के लिए इस्राईली राष्ट्रपति की मांग को अस्वीकार कर दिया है।
इस्राईली मीडिया के अनुसार दक्षिणी कोरिया ने इस्राईली राष्ट्रपति रियुवेन रिवलिन की सियोल यात्रा के अनुरोध को मानने से इन्कार कर दिया है।
इस्राईली समाचार पत्र यदीऊत अहारोनोत के अनुसार दक्षिण कोरिया में इस्राईली राजदूत ने हालिया दिनों में दक्षिण कोरिया से कहा था कि रियुवेन रिवलिन जारी वर्ष के अंत में या वर्ष 2019 के आरंभ में इस देश की यात्रा करना चाहते हैं किंतु दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने इस मांग को अस्वीकार करते हुए दो टूक जवाब दिया कि वर्तमान स्थिति में वह इस्राईली राष्ट्रपति को अपना मेहमान नहीं बना सकते।
दक्षिण कोरिया की ओर से इस फैसले की वजह का एलान नहीं हुआ है लेकिन इस्राईली वेबसाइट ओरूत्ज़ शूअ ने इसकी वजह आर्थिक बतायी है जबकि कुछ अन्य विशेषज्ञों का विचार है कि दक्षिण कोरिया इस समय उत्तर कोरिया के मामले में उलझा है इस लिए उसने इस्राईली राष्ट्रपति की यात्रा के प्रस्ताव को रद्द कर दिया।
दक्षिण कोरिया की सरकार ने अभी तक इस्राईली समाचार पत्र यदीऊत अहारोनूत की इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया प्रकट नहीं की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…