आदिल अहमद
श्रीलंका की एक अदालत ने गृहयुद्ध के दौरान 11 लोगों के अपहरण और हत्या में लिप्त होने पर सर्वोच्च सैन्य अधिकारी की गिरफ़्तारी के आदेश दे दिए।
फ्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार कोलंबो कोर्ट के मजिस्ट्रेट लंका जय रत्ने ने पुलिस को हत्या और फ़रार होने में केन्द्रीय आरोपी का सहयोग करने पर चीफ़ आफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ के पद पर असीन एडमिरल रविंद्रा विजयगुणारत्ने को गिरफ़्तार करने का आदेश जारी किया।
ज्ञात रहे कि केन्द्रीय आरोपीय चंदना प्रसाद हीटियारची जो नेवी इंटीलीजेंस के अधिकारी थे, पर आरोप है कि उनके नेतृत्व में स्थापित हिट स्क्वाड ने गृहयुद्ध की समाप्ति के दौरान वर्ष 2008 से 2009 तक 11 युवाओं का अपहरण किया था। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि नेवी की हिरासत में क़ैद इन युवाओं की बाद में हत्या कर दी गयी किन्तु उनकी लाशें आज तक नहीं मिल सकीं।
ज्ञात रहे कि चंदना प्रसाद हीटियारची को जारी महीने के आरंभ में कई महीनों से जारी तलाश के बाद गिरफ़्तार किया गया था और इस संबंध में दुनिया में भर अलर्ट भी जारी किया गया था।
केस की सुनवाई के दौरान श्रीलंका के अपराधिक जांच संस्था ने मिस्टर हिटिया को सचेत किय था कि इस बात के प्रमाण मौजूद है कि एडमिरल विजयगुणारत्ने अपराधियों को गिरफ़्तारी से बचने के लए फ़रार करवाने में लिप्त हैं।
इसके अतिरिक्गत इसी मुक़द्दमे में डीकेपी डिसानाइके जो उस समय नेवी के प्रवक्ता थे, भी लिप्त पाए गये थे जिन्हें पिछले वर्ष गिरफ़्तार किया गया था किन्तु फ़िलहाल वह ज़मानत पर रिहा हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चंदना प्रसाद हीटियारची 2006 में होने वाले तमिल सांसद निदराजा रविराज की हत्या में भी वांछित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…