आदिल अहमद
इराक़ के पवित्र नगर करबला में मुहर्रम के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए तीस हज़ार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
करबला में इमाम हुसैन का सोग मनाने वालों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए कम से कम तीस हज़ार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। करबला में सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने वाले सुरक्षाबलों के प्रमुख कमांडर “क़ैस अलमुहम्मदावी” ने बताया कि इस काम के लिए सेना, पुलिस और स्वयंसेवी बलों के साथ भी सहयोग चल रहा है।
इराक़ी स्वयंसेवी बल, करबला में सुरक्षा स्थापित करने के साथ ही साथ इमाम हुसैन की शोक सभाओं में भाग लेने वालों की हर प्रकार से सहायता भी कर रहे हैं। इस साल भी आशूर मनाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु करबला पहुंचे हैं जिनकी संख्या लाखों में है।
ज्ञात रहे कि इराक़ में गुरूवार 20 सितंबर 2018 को मुहर्रम की दस तारीख़ अर्थात आशूर का दिन है जिसे मनाने के लिए विभिन्न देशों से इमाम हुसैन के चाहने वाले करबला पहुंच रहे हैं। ईरान में भी गुरुवार को आशूर मनाया जाएगा।
भारत और पाकिस्तान में शुक्रवार को दस मुहर्रम अर्थात आशूर मनाया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…