आदिल अहमद
लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के प्रमुख सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि अब अब सीरिया पर इस्राईल के हमले सहन नहीं किए जाएंगे और इन्हें समाप्त होना चाहिए।
उन्होंने बुधवार की रात मुहर्रम के उपलक्ष्य में एक शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिरोध के मोर्चे को सीरिया पर इस्राईल के निरंतर हमलों की समीक्षा करके इसका समाधान खोजना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीरिया में इस्राईली शासन के हमले, अमरीकी-सऊदी-इस्राईली षड्यंत्र की विफलता से संबंधित हैं और ज़ायोनी शासन इस बात की कोशिश कर रहा है कि सीरिया मीज़ाईल क्षमता प्राप्त न कर सके।
लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि जब तक सीरिया के नेतृत्व को हिज़्बुल्लाह के बलों की ज़रूरत होगी वे सीरिया में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आतंकी गुट दाइश के बारे में कहा कि सीरिया के कुछ पूर्वोत्तरी क्षत्रों में दाइश के कुछ आतंकियों की उम्र बढ़ने का कारण अमरीका की ओर से उनका समर्थन है और आज दाइश को अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, मिस्र और यमन पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कुछ अरब देशों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ अरब देशों में वास्तविक शासक, अमरीकी राजदूत है और कुछ अरब देशों में किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि अपने आंतरिक मामलों में अमरीका के हस्तक्षेप की निंदा कर सके। सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि हिज़्बुल्लाह, अमरीकी सरकार को दुश्मन समझता है जबकि कुछ क्षेत्रीय देशों उसे अपने मित्र के तौर पर देखते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…