आदिल अहमद
अमेरिका के प्रसिद्ध समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जनरल ने लिखा है कि भारत, चीन और तुर्की ईरान से तेल की ख़रीद जारी रखते हुए ट्रम्प सरकार की अवधि पूरी होने तक परमाणु समझौते को बाक़ी रखे जाने की कोशिश और समर्थन करते रहेंगे।
अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जनरल ने परमाणु समझौते के संबंध में अपने एक विश्लेषणात्मक लेख में लिखा है कि यूरोपीय अधिकारी, अमेरिकी प्रतिबंधों और यूरोपीय कंपनियों को इनके प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए लगातार अलग-अलग तरीक़ों को अपना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़ यूरोपीय देशों को इस बात की उम्मीद है कि भारत, चीन और तुर्की ईरान से तेल के आयात के सिलसिले को जारी रखेंगे और इस तरह ट्रम्प का कार्यकाल समाप्त होने तक परमाणु समझौता आगे बढ़ता रहेगा।
वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूरोपीय अधिकारियों का मानना है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के दूसरे चरण में ईरान के परमाणु समझौते का बाक़ी रहना इस बात पर निर्भर करता है कि ग़ैर यूरोपीय देश ईरान से अपने तेल आयात को जारी रखें। अमेरिकी समाचारपत्र के अनुसार यूरोप को इस बात का विश्वास है कि अमेरिका की जनता वर्ष 2020 के आम चुनावों में किसी ऐसे राष्ट्रपति का चयन करेगी जो मौजूदा नीतियों से यू-टर्न लेकर पिछले ट्रैक पर वापस आ जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…