यशपाल सिंह
भरौली (बलिया) : बलिया के भरौली गांव के मूल निवासी आइपीएस सुरेंद्र दास ने आखिरकार रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह खबर उनके गांव भरौली में जैसे ही पहुंची पूरा गांव गमगीन हो गया। यह वही गांव है जब वे वर्ष 2014 में आइपीएस की परीक्षा पास किए थे तो गांव के लोगों संग उनके साथ पढ़ने वाले भी झूम उठे थे।
सभी को अपने इस होनहार लाल पर गर्व हो रहा था। दोस्त अलग इतराते थे। अपने बचपन की यादें एक-दूसरे से साझा करते थे। आज सर्वत्र मातम फैला है। घर-परिवार से लेकर गांव के उन दोस्तों को भी जो उनके सहपाठी थे, सबके सब इस मनहूस खबर से दुखी हैं। गांव में यह खबर दिन के 1.30 बजे पहुंची थी। गांव पर उनके पैतृक मकान में ताला बंद था। रिश्ते में उनके चाचा श्याम लाल दास और साथ पढ़ने वाले कुछ दोस्त मिले जिन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार लखनऊ में रहता है।
गांव के लोगों ने बताया कि सुरेंद्र दास के पिता रामचंद्र दास का भी निधन हो चुका है। उनकी माता इंदू देवी उनके साथ ही रहती हैं। वे दो भाई हैं। कानपुर के पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पद पर तैनात रहे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेन्द्र कुमार दास जहरीला पदार्थ खाने के कारण करीब पांच दिनों से जीवन और मौत से जूझ रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…