आदिल अहमद/समीर मिश्रा
कानपुर। नगर में एसपी पूर्वी पद पर तैनात 2014 बैच के आईपीएस सुरेंद्र दास ने बुधवार तड़के सरकारी आवास में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगडऩे पर स्टाफ ड्यूटी ने अधिकारियों को सूचना देकर उर्सला में भर्ती कराया। एसपी पूर्वी के जहर खाने की सूचना फैलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी हरकत में आए और उन्हें उर्सला से रीजेंसी के आईसीयू में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल एसपी सिटी सुरेन्द्र दास की हालत नाजुक बनी हुई है। रीजेंसी हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि दास की हालत और बिगड़ी गई है उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
पुलिस अधिकारी उनकी तबियत बिगडऩे की वजह बताने से बचते रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते श्री दास ने यह कदम उठाया है। घटना वाली रात वह काफी परेशान थे। सुबह उल्टी होने पर उन्हें उर्सला ले गए। जहां कोई सीनियर डॉक्टर न होने पर पास ही स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन बाद में अधिकारियों के कहने पर रीजेंसी में भर्ती कराया गया। बताते चलें कि अाईपीएस सुरेंद्र कुमार दास मूलता बलिया के रहने वालें हैं। उनके पिता लखनऊ में ही रहते हैं। सुरेंद्र नें इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…