Categories: Crime

कार सवार बदमाशों ने मैनेजर की पिटाई कर लूटी बाइक, मौके से फरार

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी मार्ग पर कार व बाईक सवार बदमाशों ने रविवार देर रात एक युवक की पिटाई कर मोटरसाइकिल लूट ली। पीड़ित ने लोनी कोतवाली में बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र की न्यू विकास नगर कालोनी निवासी अजय परिवार समेत रहते है। वह विश्वास नगर दिल्ली स्थित लाईफ फोर्ड मेड़िकल कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। रविवार देर शाम वह किसी कार्य से दिल्ली स्थित बाड़ा हिन्दू राव अस्पताल गये थे। देर रात करीब 1 बजे घर लौटते समय जब वह लोनी गाजियाबाद मार्ग पर टोली मौहल्ले के समीप पहुंचे तो एक कार सवार तीन युवको ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसपर उन्होने कार सवार युवको का विरोध किया। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर उनके चार अन्य साथी मौके पर पहुंच गये और अजय की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। बाद में पीड़ित ने सोमवार सुबह लोनी कोतवाली में तहरीर देकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामलें का खुलासा किया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts