Categories: GaziabadNationalUP

सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न, 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी मंगलवार को तहसील में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ,मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन एवम उपजिलाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतो को गम्भीरता से सुनकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को शिकायत पत्र सौपते हुए तत्काल प्रभाव से निस्तारित करने के लिये निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने जन सामान्य की समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियो को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान में आये शिकायती पत्रो निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवम समयबद्ध ठंग से करे। आवश्यक समस्याओ के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी वस्तु स्थिति के अनुसार निस्तारण करे।उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओ के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नही की जाएगी।जो अधिकारी या कर्मचारी शिथिलता बरतेंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।कल के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 86 शिकायती पत्र आये ,जिनमे से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिसमे विद्युत विभाग से 14 ,नगर पालिका परिषद से 33 ,पुलिस विभाग से 10 ,राजस्व विभाग से 17 ,जिला पूर्ति अधिकारी से 05 ,आबकारी विभाग 01 और लोक निर्माण विभाग से 01 जनसमस्याओं से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस एन सिंह ,तहसीलदार प्रवर्धन शर्मा , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts