सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में इमारतों का गिरना लगातार जारी है। इस कड़ी में बुधवार शाम जहां रामपार्क कॉलोनी में स्थित एक स्कूल की बिल्डिंग गिर गई वही दूसरी ओर एक और अन्य मकान का छज्जा गिर गया है। गमीनत यह रही कि घटनाओं के दौरान कोई अप्रिय घटना होने से टल गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल की दरार आई शेष बची बिल्डिंग को भी गिरवा दिया है।
लोगों ने स्कूल बिल्डिंग का पहले से कमजोर होने का लगाया आरोप
अधिकारियों ने शेष बचे कमजोर हिस्से को कराया ध्वस्त
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद स्कूल के शेष भाग में दरार आई हुई देख सुरक्षा के मद्देनजर जेसीबी मशीन की मदद से उसके दरार आए शेष बचे हिस्से को भी ध्वस्त करा दिया।
लोगों ने अधिकारियों पर लगाए आरोप
उपरोक्त के अलावा दूसरी घटना आर्य नगर कॉलोनी की है जहां मंडावली दिल्ली में रहने वाले महिपाल सिंह द्वारा बनाए गए मकान व चार दुकानों को रंजीत पुत्र किशन ने किराए पर ले रखा है। बुधवार शाम लगभग 6 बजे उक्त दुकानों के ऊपर का लेंटर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। हालांकि इस दौरान उसके आस-पास किसी के नही होने से कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से टल गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…