Categories: National

पहले किसानों को जंतर मंतर जाने से रोका, बाद मे अधिकारियों ने कराई जाने की व्यवस्था

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी मंडोला के किसानों को जंतरमंतर पर जाने के दौरान उन्हें रास्ते में यूपी गेट फ्लाई ओवर के निकट रोका गया। इसके विरोध में सैकड़ों महिला व पुरुष किसान वहीं पर बैठ गए। किसान ट्रैक्टरों से ही जंतर मंतर जाने की जिद पर अड़े। हालाकि बाद में किसानों ने अपना प्रस्ताव भी रखा कि सरकार किसानों को जंतर मंतर पहुँचाने की व्यवस्था करना चाहे तो किसान सरकारी वाहनों से भी जाने के लिए तैयार हैं।

मामले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की और समस्या का समाधान निकालते हुए किसानों को जंतर मंतर जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कराई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts