Categories: Politics

AIMIM पार्टी ने सोनू इदरीसी को सौंपी प्रदेश की जिम्मेदारी

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी शनिवार को लोनी निवासी शान मो0 उर्फ सोनू को आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पस्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हाजी आरिफ अली ने पश्चिम उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया और उन्होंने शान मोहम्मद उर्फ सोनू पर विस्वास जताते हुए कहा कि सोनू भाई पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते रहेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सगठन को आगे बढ़ाते हुए मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर एआईएमआईएम के पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव सोनू ने कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास जताते हुए जो पद दिया है , वह उसके लिये पार्टी का शुक्रगुजार है।उसने कहा कि वह पार्टी की सिधान्तो पर चलते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का मेहनत से कद बढ़ाने का कार्य करेंगे और आने वाले चुनाव में जमकर प्रचार प्रसार करेंगे।

pnn24.in

Recent Posts