Categories: National

विकास से कोसों दूर सत्यम कॉलोनी, 2019 में नहीं देंगे किसी नेता को वोट, जनता में भारी रोष

सरताज खान

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद कहा गया था कि सड़कों की हालत ठीक करा दी जाएगी , प्रदेश में कहीं पर गड्ढा नहीं होगा। लेकिन गाजियाबाद के साहिबाबाद में सत्यम एंक्लेव एक ऐसी कॉलोनी है, जहां पर सड़क में गड्ढे नहीं , बल्कि गड्ढों में सड़क तब्दील हो चुकी है। बिना बारिश के भी यहां पर जलभराव रहता है। सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है ।जिस वजह से लोग गुस्से में हैं। निवासियों का कहना है कि इलाके के पार्षद से लेकर नगर निगम तक को अवगत कराया गया है। लेकिन कोई कुछ करने को तैयार नहीं होता है।

ऐसे में जो भी नेता गली से गुजरता है , महिलाएं उसे रोक लेती हैं और खरी-खोटी सुनाती हैं। अगर वह नेता बीजेपी का ना भी हो, तो उससे कहती हैं कि सड़क को बनवाने में कुछ तो मदद की जाए। क्योंकि प्रशासन तो कानो में रुई डालकर बैठा हुआ है। महिलाओं ने नेता को रोकने का वीडियो भी बनाया और उसे खरी खोटी सुनाई। नेता की गाड़ी को तब तक रोक कर रखा गया, जब तक उसे पूरी आपबीती नहीं सुना दी गई। बताया जा रहा है कि इलाके के पार्षद सचिन डागर को भी कई बार खरी खोटी सुनाई गई है। लेकिन कोई कुछ करने को तैयार नहीं है। वही सत्यम एंक्लेव के लोगों ने फैसला किया है कि 2019 में होने वाले चुनाव में किसी को वोट नहीं देंगे। इलाके की रहने वाली बॉबी गोस्वामी ने बताया कि रोड पर निकलते समय काफी परेशानी होती है। सत्यम एंक्लेव का हाल किसी गांव से कम नहीं है। ऐसा लगता है कि एनसीआर में नहीं , बल्कि किसी दूरदराज के गांव में रह रहे हो । उनका कहना है कि अगर कोई भी नेता इलाके में वोट मांगने आया , तो उसे यहां से धक्के मारकर भगा दिया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts